हरियाणा में कोरोना के 1201 नए मामले, कुल संख्या 151234 पहुंची, 1648 मौतें

By: एजेंसियां - चंडीगढ़ Oct 20th, 2020 12:08 am

हरियाणा में कोरोना संक्रमण आज 1201 नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी के पीड़ितों की संख्या 151234 हो गई है। इनमें से 139511 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 1648 की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण दर 6.35 प्रतिशत, रिकवरी दर 92.25 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है।

राज्य के सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं! राज्य में कोरोना के नये मामले फरीदाबाद में 153, गुरूग्राम 228, सोनीपत 71, रेवाड़ी 132, अम्बाला 10, रोहतक 61, पानीपत 10, करनाल 16, हिसार 118, पलपल 37, पंचकूला 18, महेंद्रगढ़ 28, झज्जर 30, भिवानी 53, कुरूक्षेत्र 19, नूंह 15, सिरसा 59, यमुनानगर 59, फतेहाबाद 20, कैथल 14, जींद 44 और चरखी दादरी में छह मामले आये। राज्य में कोरोना से अब तक 1648 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 1146 पुरूष और 502 महिलाएं हैं। राज्य में गुरूग्राम, पानीपत, हिसार, पंचकूला, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद और चरखी दादरी में एक-एक मामला आया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App