दिन में गर्मी, रात को शीतलहर

By: कार्यालय संवाददाता-शिमला Oct 20th, 2020 9:25 am

राजधानी में सुबह-शाम हो रही ठंड, 25 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम

शिमला-जिला शिमला में सुबह व शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। जबकि दिन के समय अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। जिला शिमला में बीते कुछ दिनों से लगातार दिन के समय चटक धूप खिल रही है। तेज धूप खिलने के चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मगर शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है, जिसके चलते सुबह व शाम के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिला के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को भी दिन भर मौसम साफ बना रहा। तेज धूप खिलने के चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम साफ बना रहने से शिमला के अधिकतम तापमान में फिर से हल्का उछाल दर्ज किया गया है। मगर शाम के समय शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था। ठंडी हवाओं के चलने से शिमला में शाम के समय मौसम सुहावना बना रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान में बीते 24 घटों के दौरान कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि जिला के ऊपरी क्षेत्रों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। जिसके चलते सुबह व शाम के समय लोगों को गर्म वस्त्र ओढ़ने पर रहे है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App