हिमाचल में माइनस में पहुंच गया रात का पारा

By: कार्यालय संवाददाता - शिमला Oct 27th, 2020 12:01 am

हिमाचल प्रदेश में रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। केलांग का पारा लुढ़क कर माइनस डिग्री में पहुंच गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा राज्य में पहली नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय ध्ूप भी खिली रही, मगर दोपहर बाद शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा पांच डिग्री की गिरावट आई है।

इसके अलावा भुंतर में चार, केलांग व सोलन में तीन-तीन, शिमला, नाहन और बिलासपुर के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। बीते 24 घटों के  दौरान लाहुल-स्पीति की चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। मनाली में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मनाली में एक मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। ऐसे में ताजा बर्फबारी और बारिश से न्यूनतम तापमान में एक से तीन  डिग्री तक की  गिरावट आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App