हमीरपुर में कोरोना के 19 नए मामले

 हमीरपुर-जिला में सोमवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में मैड़ क्षेत्र के गांव झिनकरी के पांच लोग 20 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय लड़का, 11 वर्षीय लड़का, 34 और 58 वर्षीय महिला शामिल है। भोरंज के गांव बस्सी के भी पांच लोगों 45 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय लड़का, 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 56 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकले हैं।

गांव रंगड़ के चार लोगों में 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 56 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला और सात वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पटलांदर क्षेत्र के गांव बरोग के तीन लोग 19 वर्षीय युवती, 42 वर्षीय व्यक्ति और 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव निकली हैं, साथ ही गांव मनसाई में उत्तर प्रदेश से आया 18 वर्षीय युवक और भोरंज के गांव डुंगरी का 17 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।