किन्नौर से 20 लाख सेब पेटियां देश की मंडियों में रवाना

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ Oct 22nd, 2020 12:20 am

रिकांगपिओ-क्वालटी सेब के लिए मशहूर किन्नौर जिला से अब तक 20 लाख सेब की पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं जबकि अभी करीब 13 लाख सेब की पेटियां देश की विभन्न मंडियों में जाना बाकी हैं। इस बात की जानकारी डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने रिकांगपिओ से पत्रकारों को दी।

डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि अब तक सेब की पेटियों को मंडियों में ले जाने में बागबानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई है और न ही मजदूरों व मालवाहक वाहनों की समस्या रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पहली बार किन्नौर के टापरी में खोला गया सेब बिक्री केंद्र में सेब उत्पादकों को संतोषजनक दाम दिलाने से बागवान काफी खुश नजर आ रहे हैं। किन्नौर का टापरी फल मंडी क्वालटी सेब के लिए उभर कर सामने आया है। उन्होंने बताया कि जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बचे सेब को भी जल्द विभिन्न मंडियों में भेज दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App