लोगों को कानून का डर नहीं,  देश में बढ़ते महिला अपराधों पर शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन

By: विशेष संवाददाता - शिमला Oct 26th, 2020 12:04 am

 शिमला-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को देश में महिलाओं विशेषकर दलित महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में यहां धरन-प्रदर्शन किया। यह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से नाज तक किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश में बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार व जघन्य अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में आज कानून का कोई डर नहीं रहा है। उन्होंने हाथरस में बेटी के साथ हुए घोर अपराध पर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यूपी में उस दलित बेटी के साथ बहुत अन्याय हुआ है।

कांग्रेस उस बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष कर दलित परिवार की बेटियों और महिलाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार, हवस का शिकार बना कर उनकी हत्याएं तक की जा रही हैं और सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। श्री राठौर ने कोटखाई में गुडि़या हत्याकांड की जांच पुनः करवाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App