महिला सुरक्षा चिंता का विषय

By: -नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी Oct 14th, 2020 12:06 am

महिला सुरक्षा हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हर दिन हम छेड़छाड़ और बलात्कार के बारे में खबरें सुनते हैं। महिलाओं के साथ क्या हो रहा है? छेड़छाड़ और गाली-गलौच के दोषियों को यह सोचना चाहिए कि उनकी भी मां-बहनें हैं, अगर कोई व्यक्ति उनके साथ  छेड़छाड़ और गैंगरेप करता है, क्या वे इसे सहन करेंगे। भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए निर्भया मामले के बाद नियम बहुत सख्त हो गए हैं।

 इसके बावजूद समाज की ओर से कुछ कर्त्तव्यों का निर्वहन जरूरी है। यह शिक्षक और माता-पिता और समाज का कर्त्तव्य है कि वे महिलाओं का सम्मान करें और फिर इस बारे में जानें और फिर बच्चों को बताएं। यह आने वाली पीढ़ी को बड़ा बढ़ावा देगा और अपराध को रोकने में मदद करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App