राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऊना उपविजेता, रोहड़ू को तीसरा स्थान
युवक मंडल बधानी और ग्राम पंचायत बधानी द्वारा स्व. अनिल ठाकुर की याद में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग नौ टीमों ने भाग लिया। इस वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंडी विजेता और ऊना टीम उपविजेता, जबकि तीसरे नंबर पर रोहडू की टीम रही। इस मौके पर युवक मंडल बधानी के प्रधान राजन शर्मा, उपप्रधान ईशांत शर्मा, ग्राम पंचायत बधानी के उपप्रधान विनोद डोगरा, अंकुर शर्मा, विनीत, एसआई मनीष कुमार, आशीष, अभिनव, विकास, रमन आदि मौजूद रहे।