मंडी की सियासत में नया मोड़, वीरभद्र सिंह से नहीं डरे तो महेंद्र सिंह से क्या डरेंगे मेरे पापा

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो— मंडी Oct 24th, 2020 6:00 pm

मंडी –  मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश महामंत्री आश्रय शर्मा ने सांसद रामस्वरूप शर्मा पर जवाबी हमला बोला। आश्रय शर्मा ने कहा कि सांसद बताएं कि उन्होंने ने पिछले पांच साल में मंडी सदर में क्या काम करवाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए कार्यों के उद्घाटन के अलावा सदर में कुछ नहीं कर पाई। आश्रय शर्मा ने कहा कि जहां विधायक अनिल शर्मा छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह से नहीं डरे तो उन्हें जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का क्या खौफ होगा। उन्होंने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा अनिल शर्मा पर आरोप लगा रहे हैं कि वह पंचायती राज चुनाव आने पर फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा ने कभी भी पंचायती राज चुनावों में दखलअंदाजी नहीं की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App