मटर में आग…140 रुपए किलो हुए दाम, मूली सबसे सस्ती

By: अजय रांगड़ा-मंडी Oct 31st, 2020 12:26 am

कुछ दिनों से रोजमर्रा वस्तुओं के दाम आसमान छूने से लोगों का जीना हराम हो गया है। प्याज, टमाटर व आलू सहित अन्य हरी सब्जियों के दामों में इतना अधिक उछाल आया है कि आम व्यक्ति के रसोई का सारा बजट गड़बड़ा गया है। सब्जियों के दामों में अत्यधिक वृद्घि होने से आम लोगों का जीना हराम हो गया है। सब्जियों के दामों के अत्यधिक वृद्घि होने से रसोई का सारा बजट बिगड़ गया है। सब्जियों  के रेट जहां सफर में भी महंगे हो रहे हैं। क्योंकि इन दिनों सब्जियों में प्रदेश में कम बाहरी राज्यों से अधिक आ रही है। इसके अलावा बाजार में लगी सब्जियों की दुकानों से रेट लिस्ट भी गायब है। जिसके शहर में सब्जियों के रेट भी अलग-अलग हैं। मंडी जिला में सब्जियों के रेट भी अलग-अलग है।

एपीएमसी से लेकर मंडी बाजार तक सब्जियों के दाम कुछ प्रतिशत बढ़ जाते है। इसमें वाहन द्वारा सब्जियों की सप्लाई व दुकान का किराया भी शामिल है। एपीएमसी के अनुसार प्रदेश में अधिकांश सब्जियां बाहरी राज्यों से आ रही है। वहीं सब्जियों की खेप भी काफी कम हो रही है, जिसके चलते दामों में उछाल आ रहा है। प्याज व आलू भी दूसरे क्षेत्रों में प्रदेश में पहुंच  रहा है। लेकिन एपीएमसी व बाजार के रेट में काफी अंतर है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि  मंडी में ही प्याज सहित अन्य सब्जियों के दाम अधिक मिल रहे हैं। जिसके चलते आगे ग्राहकों को भी महंगे दामों में सब्जियां बेचना पड़ रही है।

लोकल साग की

खूब डिमांड

सर्दियों का मौसम आते ही मंडी में लोकल सरसों का साग ने दस्तक दे दी है। शहर के हर चौक पर ग्रामीण सरसों सहित अन्य किस्म के साग के ढेर लगा हुए हैं। महंगाई के दौर में लोग लोकल साग की खूब खरीददारी कर रहे हैं। शुरुआती दौर में साग 40 रुपए किलोग्राम मिल  रहा है।

ये हैं एपीएमसी के निर्धारित रेट

आलू न्यूनतम 28 अधिकतम 40 रुपए, प्याज न्यूनतम 45 अधिकतम 55, टमाटर न्यूनतम  30 अधिकतम 40, भिंडी न्यूनतम 28 अधिकतम 35, करेला न्यूनतम 35 अधिकतम 35, घीया न्यूनतम दस अधिकतम 20, बैंगन न्यूनतम दस अधिकतम 15, बंदगोभी न्यूनतम 20 अधिकतम 40, शिमला मिर्च न्यूनतम 40 अधिकतम 70, गाजर न्यूनतम 45 अधिकतम 60, फुलगोभी न्यूनतम 20 अधिकतम 32, हरा धनिया न्यूनतम 40 अधिकतम 100, खीरा न्यूनतम 20 अधिकतम 35, बीन न्यूनतम 30 अधिकतम 50, लहसुन न्यूनतम 80 अधिकतम 140, अदरक न्यूनतम 40 अधिकतम 50, हरी मिर्च न्यूनतम 40 अधिकतम 60, हरा मटर न्यूनतम व अधिकतम 100, कद्दू हरा न्यूनतम 10 अधिकतम 15, मूली न्यूनतम तीन रुपए अधिकतम आठ रुपए, पालक न्यूनतम 12 अधिकतम 20, अरबी न्यूनतम व अधिकतम 33 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

बाजार में सब्जी के भाव

मटर 140 रुपए, टमाटर 57, फूलगोभी 50, खीरा 29, मूली आठ रुपए, पालक 29, बैंगन 20, बीन 70, भिंडी 50, बंदगोभी 50,  लहसून 200, प्याज 67-70 रुपए, आलू 50, घीया 30, मिर्च 78 जिमीकंद 26, लाल कदू 20 और गाजर 80 रुपए सहित अन्य सब्जियां अलग भाव से मिल रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App