मौलीजागरां के मकान में तोड़फोड़, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई का लोगों संग कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध

By: निजी संवाददाता  — चंडीगढ़ Oct 21st, 2020 12:05 am

मौलीजागरा कांप्लेक्स वार्ड नंबर 24 में कॉलोनीवासी अपने जरूरत के मुताबिक मकान में थोड़ा बहुत बदलाव एवं कंटीलीभर निकाल रखे हैं। उसी के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा पूरी पुलिस फोर्स के साथ सोमवार को तोड़ फोड़ सुबह से शुरू कर दी। इस तोड़ फोड़ का स्थानीय निवासियों के साथ चंडीगढ़ कॉंग्रेस प्रदेश महामंत्री शशि शंकर तिवारी, कॉलोनी सेल अध्यक्ष मुकेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष लेखपाल, ललन यादव, युवा कॉंग्रेस नेता राजेश यादव, अनवर अंसारी ने इसका विरोध करना शुरू किया। भाजपा सांसद एवं भाजपा स्थानीय पार्षद वार्ड नंबर 24 के खिलाफ  कॉलोनीवासियों ने जम कर नारेबाजी की।

इन लोगों ने पार्षद चुनाव एवं लोक सभा चुनाव में वादा किया था की चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा अब कोई भी नोटिस नहीं आएगा और आप लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा। मालिकाना हक क़ी बात तो दूर इन्ही की बात मकान टूटना शुरू हो गया।एसएस तिवारी ने कहा कि ये मौलीजागरा कांप्लेक्स की गरीब मजदूर, देहाड़ीदार ,मेहनत मजदूरी करके परिवार बड़ा हो जाने के कारण अपने मकानों में थोड़ा बहुत बदलाव कर रहा है, तो अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा सत्ता में आने वाले गरीबों का मकान तुड़वा रही हैं, जो कांग्रेस किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मकान तोड़ने के विरोध करने पर भाजपा शाशित पुलिस प्रशासन गिरफ्तार कर लिया, मौलीजागरा थाने ले गई।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलेगा

तिवारी नें कहां कि़ भाजपा के इस तानाशाह रवाये के कारण कांग्रेस डरने वाली नहीं है और इस तोड़ फोड़ के विरोध में जल्द ही कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर से मिलेगा। गरीबों के मकानों को तोड़ फोड़ करने से रोकने के लिए निवेदन करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App