नंगल व्यापार मंडल के अध्यक्ष की छुट्टी

By: एजेंसियां - नंगल Oct 5th, 2020 12:02 am

नंगल की मेन मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष पद को लेकर काफी हंगामा रहा। बैठक में व्यापारी वर्ग ने मौजूदा अध्यक्ष मृत्जंय कुमार की कारगुजारी से खफा हो सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद से हटकर 11 सदसीय कमेटी बनाने का निर्णय किया। इसके सदस्यों की घोषणा जल्द करने की बात कही गई। इस बैठक में बीते 14 वर्षों से व्यापार मंडल के अध्यक्ष चले आ रहे मृत्जंय कुमार ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा व्यापारियों के समक्ष रखना था, लेकिन बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद मौजूदा अध्यक्ष मृत्जंय कुमार को अध्यक्ष पद् से हटाने की आवाजें आनी शुरू हो गई।

इसके बाद अध्यक्ष को हटाने पर सहमति बन गई।  इस मौके पर रविंद्र गोल्डी, अशोक सैणी, सुरिंद्र सिंह, सिमरन सिंह, सतपाल सत्ती, विनोद कुमार, विशाल सोवती, हरअवतर सिंह, पवन शर्मा, डा. ण्रोहित संदल, सोनिया सैणी, कपूर सिंह इत्यादि भी उपस्थित थे। उधर, पूर्व अध्यक्ष श्री कुमार ने भी माना की कुछ दुकानदार उनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने दुकानदारों का सेवादार बन कर ही सेवा की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App