चंबी मैदान में पसीना बहाएंगे खिलाड़ी

By: नगर संवाददाता-शाहपुर Oct 23rd, 2020 12:22 am

विधायक पवन काजल ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, पठानिया ने किया स्वागत

शाहपुर-विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के चंबी मैदान में स्पोर्ट्स एंड यूथ अकादमी कमेटी द्वारा शहीद जोरावर सिंह मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबाल व फुटबाल आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक पवन काजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया और शहीद जोरावर सिंह के पिता रायसिंह मौजूद थे।  प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद जोरावर सिंह की प्रतिमा पर विधायक पवन काजल, सूबेदार राय सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया और आये हुए सभी अतिथियों ने फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि देकर किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि विधायक पवन काजल को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया और सूबेदार राय सिंह को स्पोर्ट्स एंड यूथ अकादमी ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि पवन काजल ने स्पोर्ट्स एंड यूथ अकादमी की कमेटी को 11 हजार रुपए दिए।   मौके पर शहीद जोरावर सिंह के पिता सूबेदार राय सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सुरेश वालिया कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, ठाकुर बरयाम सिंह कांग्रेस कमेटी सलाहकार, हितेश चौधरी, विपल पटाकू, भानु प्रताप पठानिया, स्पोर्ट्स एंड युवा अकादमी कमेटी सदस्य, मेजर कुलदीप बलोरिया, कैप्टन मदन शर्मा, ध्रुव बलौरिया सलाहकार कांग्रेस ब्लॉक कमेटी, रणजीत जम्वाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर, प्रदीप बलौरिया उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सरिता सैणी,रीना पठानिया, कुसुम लता, नम्रता देवी, पिंटू परमार, लालमन, उपप्रधान अमर नाथ, प्रधान इंद्रजीत,विवेक राणा, प्रेम सिंह व अनिल ठाकुर आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे। फुटबाल में पालमपुर को 2-0 से हराया। दूसरे मैच जयंती और योल के बीच हुआ जिसमें जयंती ने योल को 5-3 से ट्राई ब्रेक से जीत हासिल की। तीसरा मैच खनियारा ओर ढलियारा में हुआ इसमे खनियारा ने ट्राई ब्रेक से 4-3 से जीत हासिल की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App