पीएनबी में ग्राम संपर्क अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं  जयंती के  उपलक्ष्य में देश के सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे  बड़े  बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने देशभर में फैली शाखाओं के  जरिए ग्राम संपर्क अभियान नाम से कार्यक्रम का  शुभांरभ किया। अगले तीन माह तक प्रत्येक माह  में  दो बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की  शुरुआत बैंक के प्रबंध निदेशक सीएचएच  मल्लिकार्जुन राव ने  वेब  संगोष्ठि के माध्यम से  की।

वहीं चंडीगढ़ स्तर पर शाखा खुड्डा लाहौरा में  आयोजित इस  कार्यक्रम में सुधीर कुमार मंडल प्रमुख ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में  निवास कर रहे  उन लोगों को बैंकिंग दायरे में लाना है , जो अभी तक इससे जुड़े नहीं हैं या किन्हीं कारणों के चलते इसका उपयोग करने में असमर्थ हैं। इस कार्यक्रम के द्वारा यह  सुनिश्चित भी किया जाएगा कि बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के  आर्थिक विकास के लिए चलाई जा  रही विभिन्न योजनाओं का  लाभ  सभी  ग्रामवासियों तक  एक समान रूप से पहुंचे।