पंजाब में इंडिपेंडेंट स्टूडेंट फेडरेशन ने बढ़ाया कुनबा, संगठन की मजबूती के लिए की गई महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां

By: निजी संवाददाता — अमृतसर Oct 24th, 2020 12:06 am

इंडिपेंडेंट स्टूडेंट फेडरेशन (आईएसएफ ) की तरफ  से शुक्रवार को संगठन की मजबूती के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां की गई, जिसमें हरप्रीत सिंह खालसा को आईएसएफ  का पंजाब उप-प्रमुख, सुरजीत शर्मा को पंजाब सचिव, करण गिल को जिला सौरभ राय को स्पोर्ट्स सेल अमृतसर प्रमुख नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए पंजाब हेल्थ विंग प्रमुख डाक्टर चेतन शर्मा व जसवंत सिंह आजाद ने कहा कि आईएसएफ संगठन पूरे पंजाब में बड़ी मेहनत और लगन से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ  हमेशा वचनबद्ध है। चाहे मुद्दा बढ़ रही फीसों का हो या विद्यार्थियों के खिलाफ  हो रहे अत्याचार का विद्यार्थी संगठन ने हमेशा ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

यही कारण है पूरे पंजाब में  तेजी से  संगठन का विस्तार हो रहा है पंजाब मे  करीब 35000  नए सदस्य जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में सदस्यता अभियान  एक लाख के करीब किया जाएगा।  डॉक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि पांच जनवरी 2021 में संगठन की तरफ से फ्री एंबुलेंस सेवा भी शुरू की जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आईएस एफ  प्रमुख मैडम शिल्पा कोहली का धन्यवाद किया और यह विश्वास दिलाया कि जो भी जिम्मेवारी उनको संगठन की तरफ  से दी गई है तो पूरी ईमानदारी से पूरी निष्ठा से उसको निभाएंगे इस मौके पर मैडम सोनियाएअमन उप्पलए प्रदुमन, विक्त्रांत बंटी, जसवंत सिंह आजाद, अमित कुमार,   मानव सब्बरवाल एअनिल भट्टी  आदि सदस्य मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App