प्याज-टमाटर के रेट घटे

By: मोनिका बंसल-शिमला Oct 31st, 2020 12:25 am

शिमला में दामों आई गिरावट, त्योहारी सीजन में लोगों को मिली थोड़ी राहत

शिमला में प्याज और टमाटर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों की कीमतें दस से बीस रुपए तक कम हुई है। शिमला लोकल सब्जी मंडी में आलू-प्याज-टमाटर की आमद बढ़ने से दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 80 रुपए पर पहुंच चुके टमाटर-प्याज अब 20 रुपए तक गिरे हैं और अब 60 रुपए किलो पहुंच गए हैं। ऐसे में महिलाओं को काफी राहत मिली है। दरसल त्यौहारी सीजन के चलते लोगों को हरी सब्जियों सहित रोजमरा इस्तेमाल में लाए जाने वाली वस्तुओं के सामानों में बढ़ोतरी होने से जहां थाली का स्वाद पर असर पड़ा वहीं रसोई खर्च पर भी काफी असर पड़ा है।

इसी को देखते हुए प्याज, टमाटर के दामों में जो गिरावटर आई है उससे महिलाओं को काफी राहत मिली है। साथ ही महिलाओं को अब रसोई का खर्च  चलाने के लिए भी कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं  लोकल सब्जी मंडी आए लोगों ने कहा कि प्याज के दाम गिरने से प्याज किलो दो किलो खरीदने की हि मत जुटा पाएं है। नहीं तो प्याज खरीदने से पहले कई बार सोचने की नोबत आ चुकी थी। हालांकि सब्जीमंडी में हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि जिला प्रशासन ने हर रोज सब्जियों के दामों की लिस्ट जारी करता है। लेकिन शहर के उपनगरों में  देखने में आ रहा है कि दुकानदार मनमाने ढंग से लोगों से पैसे ले रहें हैं। कुछ सब्जी प्रतिकिलो पर दस से बीस रुपए का अंतर है। फलों में तो प्रतिकिलो 50 रुपए का अंतर आ जाता है। टमाटर और टमाटर सहित हरी सब्जियों के दामों के साथ मनमर्जी की जा रही है। वहीं सब्जी विक्रे ताओं का दावा है कि दिवाली तक दामों में और बढ़ोतरी होगी। (एचडीएम)

आलू 60 रुपए पहुंचा

आलू  60 रुपए पर पहुंच गया है लोकल सब्जी मंडी में अधिकतर सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। अधिकतर सब्जियां 50 से 80 रुपए के बीच है। आमद से बढ़ने प्याज 20 रुपये तक सस्ता हुआ हैं। वहीं दाम गिरने से खपत में 60 से 70 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ताओं ने प्याज के दाम गिरने पर राहत की सांस ली है और लोग सरकार से सब्जियों के दाम नियंत्रित करने की मांग कर

रहे है।

सब्जियों के दामों की लिस्ट

आलू   60

प्याज   56

प्याज   74

फू ल गोभी 52

बंदगोभी   60

शिमला मिर्च 104

टमाटर       65

फ्रांसबीन      78

अदरक     74

लहसुन     174

मटर       136

मेथी      74

भिंडी    39

बैगन     23

करेला   52

सेब     100


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App