राजगढ़ में कृषि कानूनों के खिलाफ बरसी कांग्रेस, रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

By: निजी संवाददाता— राजगढ़ Oct 26th, 2020 1:03 pm

राजगढ़ — कृषि कानून के खिलाफ पच्छाद कांग्रेस ने राजगढ़ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की अगवाई में रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाय मोदिया, तेरा सियापा पे गया जैसे नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस क़ानून में कहीं भी फसलों के न्यूनतम मूल्य का जिक्र नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने वाले कानून को समाप्त कर दिया गया है और इससे मात्र बड़े उद्योगपतियों को ही लाभ पहुंचेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App