राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का लिया प्रण

By: एजेंसियां - नंगल Oct 4th, 2020 12:06 am

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नंगल मंडल द्वारा मंडलाध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान लोगों ने गांधी और शास्त्री जी के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रण लिया।

इस मौके पर डा. परमिंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, पिंक्की, कवर पोसवाल, दिनेश जोशी, राकेश मडक़न, महेश कालिया, सुशील चोपड़ा, ईश्वर चंद्र सरदाना, चंद्र कुमार बजाज, डा. रजिंद्र कुमार, रजिंद्र हंस, रणजीत सिंह लक्की, मदन लाल सिद्धू, नरेश चावला, भूपिंद्र सिंह भिंदा, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, हितेष कुमार, विकास प्रभाकर, राम प्रकाश द्विवेदी, अमित बरारी, जसपाल सिंह व वीरेंद्र कुमार इत्यादि भी उपस्थित थे। उधर, प्रेस कल्ब नंगल व शिवालिक प्रेस में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पंडित लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी पंजाब विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पंडित लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए उनकी प्रतिमाओं के समक्ष फूल अर्पित किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App