Indian Premier League 2020 : रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर को हरा मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में

By: एजेंसियां —आबुधाबी Oct 29th, 2020 12:08 am

आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। बुधवार को हुए मुकाबले में देवदत्त पड्डीक्कल की अद्र्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने मुंबई के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में मुंबई ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए। पड्डीक्कल ने अकेले 74 रन बनाए। मुंबई की ओर से बुमराह ने तीन विकेट चटकाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App