सरसों का तेल 150 रुपए लीटर…अरहर 115 रुपए किलो

कोरोना की मार से दालों के दाम छू रहे आसमान, रसोई की हालत बिगड़ी, भूखे रहने की नौबत

कोरोना लॉकडाउन की मार में जबरदस्त आर्थिक मंदी से गुजर रहे देश व प्रदेश के हालातों के बीच खाद्य वस्तुओं के दामों में सबसे खतरनाक उछाल देखने को मिल रहा है। कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में रसोई में अति महत्त्वपूर्ण दालों व अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम एक दम से दस से 15 रुपए तक बढ़ गए हैं। वहीं सरसों व रिफाइडं तेल को मसालेदार तड़का लगा है, और रसोई की सबसे जरूरी वस्तु के दाम आसमान छूते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं हालात अब ऐसे भी बनते दिख रहे हैं कि तेल संग कई खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति अब भी सुचारू नहीं है। वहीं आम लोगों को रसोई का खर्च चलाना भी आफत बनता जा रहा है। लगातार खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसमें तेल से लेकर आलू, प्याज व टमाटर सबसे महत्त्वपूर्ण वस्तुओं के दाम सबसे अधिक हैं।

वहीं इन दिनों कई लोगों के रोजगार व स्वरोजगार छीन गए हैं। वहीं कई व्यवसाय भी अभी तक सही रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं।  ऐसे में रसोई के खर्च को चलाना भी आम, गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आफत बनता जा रहा है। जिला मुख्यालय धर्मशाला के दुकानदारों को कहना है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान अधिक पैदावार खाद्य वस्तुओं की नहीं हो पाई है। इस दौरान अधिकतर मजदूर अपने घरों को चले गए थे, ऐसे में सही पैदावार नहीं की जा सकी। इसके कारण अब खपत में भी दिक्कत हो रही है। उनका कहना है कि उन्हें ही कई वस्तुओं जिसमें तेल व अन्य जरूरी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है। मूल्य बढ़ने की बात पर उनका कहना है कि उन्हें भी परेशानियां हो रही हैं, कि कोविड के इस दौर में एकदम से सभी वस्तुओं में दस से 15 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है।      (एचडीएम)

बाजार में दालों और तेल के दाम

खाद्य वस्तु – पहले    – अब

सरसों तेल             – 140     – 150

रिफाइंड               – 100     – 110

डालडा                – 100     – 110

प्याज                  – 30       – 70

आलू                   – 20       – 50

चना दाल              – 65       – 75

माह                    – 100     – 110

काले चने              – 65       – 75

राजमाह                – 110     – 120

अरहर दाल            – 100    – 115

मूंग साबूत             – 100     – 110