पूर्वनी में भीषण आग, 10 मकान राख

By: Oct 24th, 2020 12:10 am

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के पूर्वनी गांव मे शुक्रवार को भीषण अग्निकांड हुआ है। अचानक लगी आगे से 30 मकान जलकर राख हो गए हैं। अग्निकांड में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। आग दिन में लगी, ऐसे में लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिकांगपिओ से दो गाडि़यां घटनास्थल के लिए निकल गई हैं, वही ं स्थानीय लोग लपटों को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। जलने वाले मकानों में ज्यादातर लकड़ी के हैं, इसके चलते आग को काबू करने में मुश्किल हो रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App