शत्रुघ्न और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत गाना ‘जरूरत’ हुआ प्रदर्शित

मुंबई – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पुत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत गाना ‘जरूरत’ को आज प्रदर्शित किया गया। इस समय की बढ़ती अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए बियॉन्ड म्यूजिक और व्हाइट बिलियनेयर रिकॉर्ड्स के सहयोग से रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक ने ‘जरूरत’ को प्रदर्शित कर एक संगीतमय पहल की है। यह गाना अनिवार्य रूप से अशारूपी अभियान है। इस गाने में दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस गाने की वीडियो में अभिनय करते नजर आएंगे। पहली बार एक संगीतमय पहल में पिता-पुत्री की यह जोड़ी नजर आएगी।

डॉ. किरण बेदी, पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, और एनी चियोंग ड्रोलमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन चेहरे इस संगीत वीडियो में नजर आएंगे। इस गाने को रिपब्लिक ऑफ म्यूज़िक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक वरुण प्रभुदयाल गुप्ता और बियॉन्ड म्यूजिक के संस्थापक विरल मोटानी द्वारा क्यूरेट किया गया है। इस अनोखी पहल को वरुण प्रभूदयाल गुप्ता ने निर्देशित किया है।

इस गाने के प्रदर्शित होने को लेकर उत्साहित शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का मानना है, “हमें इस गाने और उसके बोल के प्रति लोगों की प्रतक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है। यह गाना और इसमें अभिव्यक्त किए अहसास और रैप बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। गाना लोगों के लिए एक आशा की किरण है, जो हमारे वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता है। इससे जुड़े सभी कलाकारों को बहुत सारी शुभकामनाएं। ‘ज़रूरत’ आज की आवश्यकता है और हमें उम्मीद है कि यह लोगों को एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए प्रेरित करेगा। ”