शिल्पा शेट्टी ने बेटी संग मनाई पहली नवरात्रि

By: Oct 25th, 2020 12:06 am

बालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाती हैं। नवरात्रि के त्योहार को भी उन्होंने विधि-विधान से किया है। शिल्पा के लिए ये नवरात्रि काफी खास हैं, क्योंकि इस बार उनकी बेटी समीषा का पहला नवरात्रि है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी अलावा कुछ और लड़कियों का कन्या पूजन कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में एक्ट्रेस दुर्गा अष्टमी को मना रही हैं। वह सबसे पहले अपनी बेटी के पैरों पर तिलक लगा रही हैं। उसके बाद बाकी कन्याओं के पैर धो रही हैं और फिर सभी कन्याओं की आरती उतारकर उन्हें भोज खिला रही हैं। बताते चलें कि नवरात्रि त्योहार के शुरू होने पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App