सुरेश कश्यप बोले, भाजपा एक बड़ा परिवार छोटी-मोटी बातें हो जाती हैं

By: दिव्य हिमाचल टीम—पालमपुर Oct 23rd, 2020 12:06 am

ज्वालामुखी मामले पर बोले सुरेश कश्यप, शांता के बयान पर साधी चुप्पी

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। बड़ी पार्टी होने के कारण छोटी-मोटी बातें हो जाती है। ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ताओं की धधकती ज्वाला जल्द शांत होगी। पालमपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने  समस्या  के समाधान को जल्द हल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बडे़ परिवार में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से  समस्या का समाधान जल्द  किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश के छह स्थानों में बनने जा रहे भाजपा जिला कार्यालयों का गुरुवार को ऑनलाइन शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विवेकानंद संस्थान से जुड़े एक मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की ओर से आए बयान को यह कह कर टाल गए कि उनको ऐसे किसी बयान की जानकारी ही नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App