तेजी से होंगे पंचकूला में विकास कार्य

By: निजी संवाददाता— पंचकूला Oct 30th, 2020 12:01 am

जजपा पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा व जोरा सिंह, नगर निगम पंचकूला के नवनियुक्त आयुक्त आरके  सिंह से निगम कार्यालय में मिले और पंचकूला जजपा की तरफ उनका  स्वागत किया। श्रीसिहाग व भाग सिंह ने आयुक्त श्रीसिंह को  शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर  की है कि अब पंचकूला में तेजी से विकास कार्य शुरू होंगे। शहर में जो कार्य बारिश  या  कोरोना की वजह से रूक गए थे, अब उन कार्यों में  तेजी आएगी। जजपा नेताओं ने  आयुक्त आरके सिंह को जजपा की ओर से जनहित में होने वाले सुधारों  व विकास कार्यों में पूरा  सहयोग देने का आश्वासन दिया। आयुक्त श्रीसिंह ने जजपा नेताओं को पूरा  भरोसा दिलाया के वह निगम के पूरे  इलाके में विकास कार्य व जनहित के कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले शहर की स्ट्रीट लाइट व सफाई  व्यवस्था व सड़कों  पर जो गड्ढे हैं, उनको ठीक किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App