वियतनाम में बाढ़ और भू-स्खलन से 114 की मौत, 21 लापता, पानी में 46,800 घर डूबे

By: एजेंसियां — हनोई Oct 22nd, 2020 1:26 pm

हनोई — वियतनाम में इस माह बाढ़, भू-स्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण 114 लोगों की मौत हो गई है और 21 अन्य लापता हैं। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण समिति ने गुरुवार को बताया कि मुख्य रूप से क्वांग ट्राई, थुआ थिएन ह्यू और क्वांग नाम के प्रांतों में बुधवार तक 111 लोगों के मौत रिपोर्ट थी। समिति की रिपोर्ट के अनुसार कल शाम सात बजे तक हा तिन्ह, क्वांग बिन्ह और क्वांग त्रि प्रांत के करीब 59,300 घरों से 206,800 लोगों को निकाला गया। समिति के अनुसार हा तिन्ह और क्वांग बिन्ह के करीब 46,800 घर बाढ़ में डूब गए है तथा 6,91,100 से अधिक मवेशी और मुर्गी मारे गए हैं या बाढ़ में बह गए हैं। समिति के अनुसार राहत, बचाव और पुर्नवास का कार्य जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App