बिलासपुर में पेन डाउन स्ट्राइक कल

By: Nov 23rd, 2020 12:10 am

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर-न्यू पेंशन स्कीम इंप्लाइज एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आवाज बुलंद की जा रही है। लेकिन इनकी मांग को सरकार द्वारा अनदेखा ही किया जा रहा है।

हालांकि इससे पहले भी एसोसिएशन द्वारा हड़ताल की गई थी। वहीं, इस बार 24 नवंबर को एसोसिएशनन द्वारा पेन डाउन हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी ने अपनी पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय के तहत पुरे राज्य के 2003 के बाद नियमित हुए कर्मचारी राज्य में पुरानी पेंशन बहाल न होने के विरोध में पेन डाउन हड़ताल पर जाएंगे। यह हड़ताल 11 बजे से दो बजे तक होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App