वार्ड नंबर-दो यानी रेलवे स्टेशन

By: Nov 29th, 2020 12:10 am

सोलन नगर निगम के वार्डाें के नाम और सीमाएं घोषित, वार्ड नंबर-एक देहूंघाट सपरून वार्ड होगा

स्टाफ रिपोर्टर-सोलन –उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम 2012 के नियम 09 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम सोलन के वार्डों के नाम और उनकी सीमाएं अधिसूचित कर दी हैं। उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन में कुल 17 वार्ड होंगे। इन 17 वार्डों की कुल जनसंख्या वर्तमान में 47418 है। इन आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-एक देहूंघाट सपरून वार्ड होगा। इस वार्ड की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2744 है।

नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-दो रेलवे स्टेशन वार्ड होगा। वार्ड नंबर-दो की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2945 है।  नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-तीन कथेड़ वार्ड होगा। वार्ड नंबर-तीन की कुल जनसंख्या वर्तमान में 3019 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-चार चंबाघाट सलोगड़ा वार्ड होगा। वार्ड नंबर-चार की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2622 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-पांच लोअर बाजार वार्ड होगा। वार्ड नंबर-पांच की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2868 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-छह जवाहर पार्क वार्ड होगा। वार्ड नंबर-छह की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2567 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-सात ठोडो ग्राउंड वार्ड होगा। वार्ड नंबर-सात की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2880 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-आठ शिल्ली रोड वार्ड होगा। वार्ड नंबर-आठ की कुल जनसंख्या वर्तमान में 3422 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-नौ मधुबन कॉलोनी वार्ड होगा। वार्ड नंबर-नौ की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2765 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-दस चैंरी घाटी वार्ड होगा।

वार्ड नंबर-दस की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2700 है।  नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-11 डिग्री कालेज वार्ड होगा। वार्ड नंबर-11 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2645 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-12 सन्नी साइड वार्ड होगा। वार्ड नंबर-12 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2512 है।  नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-13 कलीन वार्ड होगा। वार्ड नंबर-13 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2804 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड होगा। वार्ड नंबर-14 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2586 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-15 तहसील पटराड़ वार्ड होगा। वार्ड नंबर-15 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2926 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-16 रबौण-आंजी वार्ड होगा। वार्ड नंबर-16 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2608 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नंबर-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड होगा। वार्ड नंबर-17 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2805 है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App