दिवाली पर भारत में जिला स्तर पर प्रतिज्ञा दिवस मनाया

By: निजी संवाददाता — अंबाला Nov 16th, 2020 12:06 am

छोटी दिवाली पर्व के अवसर पर सारे भारत में जिला स्तर पर प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को अंबाला में भी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष  राम रत्न गर्ग जी की अध्यक्षता में प्रोग्राम रखा गया। इस प्रोग्राम को हरियाणा प्रदेश सरंक्षक  विनोद बंसल जी ने अपनी देखरेख में बडे उत्साह के साथ करवाया। इस अवसर पर विशव हिंदू परिषद की तरफ से समीर गुप्ता उपस्थित थे।

 अंबाला के प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनुभव अग्रवाल ने विशेष रूप से से प्रोग्राम में अपना संबोधन रखा कि आने वाले समय की सबसे बड़ी समस्या अनियंत्रित जनसंख्या है अगर इस पे ध्यान नहीं गया तो भारत वर्ष में अनाज की एवं अन्य सुविधाओं की समस्या हो जाएगी इस लिए सभी जन वासियों को इस पे ध्यान रखना होगा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता  मति पारुल सभरवाल जिला अध्यक्ष अनिल सैनी, जिला सचिव राजन अरोड़ा अंबाला अध्यक्ष अशवनी दत्ता, डा. भारती, गुरप्रीत सिंह भाटिया, नरेश अग्रवाल व महिला शक्ति की तरफ  से  मति रणजीत कौर भंगू व  रणजीत कौर भाटिया,  सीमा मेहता व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App