डा. बंगा आउटस्टैडिंग एशियन फैकल्टी, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर रूला अवार्ड के लिए चुने एचपीयू के सहायक आचार्य

By: सिटी रिपोर्टर — शिमला Nov 20th, 2020 12:08 am

हिमाचल प्रदेश राज्यपाल द्वारा वर्ष 2016 में चाणक्य वार्ता पुरस्कार से सम्मानित डा. चमन लाल बंगा पिछले नौ वर्षों से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। अब इक्डोल में शिक्षा विषय में सहायक आचार्य डा. चमन लाल बंगा को रूला पुरस्कार 2020-2021 में आउटस्टैडिंग एशियन फैकल्टी चुना गया है। डा. चमन लाल बंगा को रूला  एशिया पुरस्कार एशिया शिक्षा श्रेणी में उत्कृष्ट संकाय पुरस्कार के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। उन्हें इस पुरस्कार से शिक्षा लेखन सांस्कृतिक, सामाजिक शिक्षण के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि डा. चमन लाल बंगा ने जो पुरस्कार जीता है, वह 50 से अधिक श्रेणियों में दुनिया भर के सैकड़ों लोगों को दिया जाता है।

उन्हें एशिया शिक्षा पुरस्कार की श्रेणी में उत्कृष्ट एशियाई संकाय पुरस्कार के लिए रूला इंटरनेशनल अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। एशिया रूला संगठन ने मलेशिया मुख्यालय से आधिकारिक पेज पर इनके लिए पुरस्कार विजेता बैनर का अनावरण किया है। एशियाई नेतृत्व पुरस्कार के प्रायोजक संगठन वर्ल्ड रिसर्च काउंसिल इज रूला विश्व कक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। डा. चमन लाल बंगा घियोड़ रायपुर मैदान रामगढ़धार कुटलैहड़ से संबंध रखते हैं। इन्होंने स्नातक विज्ञान बीएड शिक्षा और राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर और शिक्षा विषय में विद्यावाचस्पति की उपाधि प्राप्त की है। इन्होंने शिक्षा राजनीतिक विज्ञान विषय में नेट और जेआरएफ  की परीक्षा पास की है। इन्होंने इक्कीस पुस्तकें शिक्षा विषय पर प्रकाशित की हैं, तथा वह 35 से अधिक शोध पत्रों पर काम कर चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App