एकता-अखंडता की शपथ

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो — मंडी Nov 27th, 2020 12:32 am

मंडी-कुल्लू में मनाया संविधान दिवस, देश पर कुर्बान शहीदों को भी किया नमन

गुरुवार को नगर निगम मंडी के कार्यालय में संविधान दिवस का अयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम मंडी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नगर परिषद मंडी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सविधान, एकता एवं अखंडता व बंधुत्व की शपथ दिलवाई गई। अपने संबोधन में नगर परिषद उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को स्वीकृत किया गया था। इसी उपलक्ष्य में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान हमारा सर्वोच्च विधान है, जिसे 26 जनवरी, 1950 को प्रभावी रूप में लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीमराव अंबेदकर का इस संविधान बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हम उन्हें भारतीय संविधान का प्रधान वास्तुकार व निर्माता भी कहा जाता है। नगर परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि हम कृतज्ञ हैं उन महान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों व युद्धवीरों को जिन्होंने अपने जीवन की कुर्बानी देकर इस देश को आजाद करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतकवादियों के हमले में मारे गए शहिदों को भी भावभीनी श्रद्धांजली दी गई।

कुल्लू भाजपा ने मनाया भारतीय संविधान दिवस

कुल्लू। भारतीय सविंधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने भारतीय नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समरूपता एवं भ्रातृत्व प्रदान करने वाले भारत के सर्वोच्च विधान के स्वीकृति दिवस पर भारतीय संविधान के निर्माताओं को नमन किया। परिधि गृह ढालपुर में आयोजित सादे कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को याद किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के संविधान दिवस के उद्बोधन को लाइव वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सभी ने सुना। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर ठाकुर, जिला सचिव तरुण विमल, जिला भाजपा प्रवक्ता सुभाष शर्मा, जिला भाजपा कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नवल नेगी, बी डीसी चेयरमैन सराज व अनुसूचित जाति कुल्लू प्रभारी अमर चंद, जिला व्यापार प्रकोष्ट के संयोजक गोपाल बधवा, नगर परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ कालिया, कुल्लू मंडल भाजपा के महामंत्री जगदीश ठाकुर कोषाध्यक्ष एकादशी महंत, सचिव नैना कंबोज, अनुसचित जाति मोर्चा कुल्लू मंडल अध्यक्ष तेज सिंह, मनाली मंडल अनुसूचित जाति अध्यक्ष शिव चंद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आदर्श युवा मंडल गाड़ ने मनाया संविधान दिवस

आनी। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकास खंड आनी के आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा बुधवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी कुकू आर्यन ने सर्वप्रथम झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सविधान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर वर्ग मेें एकता ठाकुर ने प्रथम, रोहित आस्था ने द्वितीय, सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कविता प्रतियोगिता में सारिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संविधान दिवस पर सजी गोष्ठी

सुंदरनगर। संविधान देश को जोड़ने का सबसे बड़ा ग्रंथ है। यह चर्चा सामाजिक जागरण मंच की अगवाई में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संविधान दिवस पर आयोजित एक गोष्ठी के दौरान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक तीर्थ राम चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर मंच के सदस्यों द्वारा संविधान दिवस पर चर्चा की गई।

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

मंडी।  उपायुक्त ऋ ग्वेद ठाकुर ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर अपने कार्यालय सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रखने और संविधान की भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है। काबिलेगौर है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया था। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। बता दें, संविधान दिवस मनाने की शुरूआत 2015 से हुई क्योंकि ये वर्ष संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म के 125वें साल के रूप में मनाया गया था। संविधान दिवस मनाने का मकसद नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना व समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है।

पार्वती पावर स्टेशन ने मनाया संविधान दिवस

सैंज।  पार्वती- पावर स्टेशन में गुरुवार को भारतीय संविधान के निर्माण के 71 वर्ष पूरे होने पर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पावर स्टेशन में आयोजित एक समारोह में महाप्रबंधक प्रभारी विक्रम सिंह, सूरज धीमान,  उपमहाप्रबंधक यांत्रिक ,  संजीव गुलेरिया,  उपमहाप्रबंधक जन संपर्कध्मासं सहित पावर स्टेशन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के निर्माण के महानायक बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को माला पहनाई और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर  विक्रम सिंह ने भारतीय लोकतंत्र में संविधान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब के प्रति अपना आभार प्रकट किया और उपस्थित सभी कार्मिकों से बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की अपील की।

संविधान दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई शपथ

केलांग। हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के का संकल्प लेते हैं। ये शपथ गुरुवार का भारतीय संविधान दिवस पर दिलाई गई। आजादी के बाद डा. भीम राव अंबेडकर सहित कई विद्वानों ने मिलकर भरतीय संविधान तैयार किया था। इसमें कई देशों के संविधान में वर्णित बातों को समाहित किया गया है। भारतीय संविधान के निर्माण में दो वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। आज ही के दिन सन् 1949 में यह बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश पर लागू कर दिया गया। भारतीय संविधान में देश की एकता, अखंडता के साथ भारत व समाज हित के साथ सामान्य लोगों के अधिकारों का वर्णन किया गया है। इस मौके पर एडीएम ज्ञान सागर नेगी, डीएसपी सुशांत शर्मा,  सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष  मौजूद रहे।

ऑनलाइन मनाया संविधान दिवस

जोगिंद्रनगर।  राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में गुरुवार प्रो. डा. पवन कुमार व प्रो. हीना के नेतृत्व में ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से सविंधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य  प्रो.  प्रकाश चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरक्कत की। उन्होंने छात्रों को सविंधान के बारे में कहा कि 26 नवंबर की तारीख बहुत अहमियत रखती है क्योंकि इस दिन को देश भर में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इसी दिन डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान का मसौदा तैयार करके संविधान सभा के समक्ष पेश किया था व संविधान सभा ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी थी।

इसी कारण हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भारतीय सविंधान पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रत्योगिता और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर डा. पवन कुमार और प्रोफेसर हीना ने भी छात्रों को संबोधित किया और भारतीय संविधान मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्त्तव्यों के बारे में जानकारी साझा की तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि कोरोना की इस घड़ी में घर पर रहें, सुरक्षित रहें तथा जरूरी होने पर ही घर से निकलें और मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। सार्वजनिक जगह पर बिना मास्क न जाएं और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दो गज दूरी बनाए रखें।

कोलडैम स्टेशन ने मनाया संविधान दिवस

सुंदरनगर। एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन के प्रशासनिक भवन परिसर में संविधान दिवस का आयोजन माइक्रो सॉफ्ट टीम द्वारा किया गया, जिसमें नंदन सिंह ठाकुर महाप्रबंधक कोलडैम के साथ साथ कोलडैम स्टेशन के कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लिया। कोलडैम स्टेशन के विभिन्न स्थलों पर संविधान दिवस के बैनर लगाए गए। कोलडैम स्टेशन में आयोजित की गई प्रेस वार्ता के दौरान नंदन सिंह ठाकुर ने उपस्थित पत्रकारों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कोलडैम स्टेशन के कर्मचारियों के बच्चों में  भारत के संविधान के प्रति जागरुकता बढाने के उददेश्य से प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी पीआरओ प्रवीन रंजन भारतीय नदी।

बल्ह थाना में पुलिसकर्मियों ने मनाया संविधान दिवस

रिवालसर।  जिला मंडी बल्ह थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी बल्ह कमलेश कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर थाना के सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने संविधान के प्रति की शपथ लेते हुये  निर्भय और निष्पक्ष होकर कार्य करनें का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने कहा कि हम सब को स्वयं संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फ र्ज बनता है। उन्होंने  पुलिस व जनता के बीच संवैधानिक तथ्यों के तहत मधुर संबंध बनाने की बात कही ताकि लोगों में पुलिस प्रशासन पर अटूट विश्वास हो सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App