होली-खड़ामुख सड़क पर गिरा पहाड़

By: कार्यालय संवाददाता- भरमौर Nov 28th, 2020 12:25 am

बड़ा हादसा टला; 12 घंटों तक थमे रहे गाडि़यों के पहिए, यात्रियों  को करना पड़ दिक्कतों का सामना

 भरमौर-खड़ामुख-होली मुख्य मार्ग पर गरोला में झिरडू मोड पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरकने से रोड पर करीब 12 घंटों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से थमी रही। इसके चलते यात्रियों को भी भारी दिक्कत उठानी पड़ी। गरोला से जसूर की ओर निकली बारात भी दूल्हे के साथ कुछ देर तक यहां फंसी रही। लिहाजा लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत के शाम पांच बजे बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।

शुक्रवार को भरमौर में मौसम खुलने के साथ ही पहाड़ दरकने का क्रम आरंभ हो गया। नतीजतन खड़ामुख-होली मार्ग पर पहाड़ के दरकने से सड़क बड़ी-बड़ी चट्टानों के नीचे दफ्न हो गई। सुबह पांच बजे के करीब हुए स्लाइड के कारण कांगडा जिला और चंबा की ओर जाने वाली बसें भी यहां फंस गई। लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलने पर कनिष्ठ अभियंता जालम शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ  पॉकलेन मशीनें लगाने और ब्लॉस्टिंग कर चटटानों को तोड़ सड़क से हटाया गया। सड़क बंद होने के चलते सड़क के दोनों तरफ  वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही उधर, लोक निर्माण विभाग के गरोला स्थित कनिष्ठ अभियंता जालम शर्मा का कहना है कि सुबह पांच बजे के आसपास रोड बंद हुआ था। इसके बाद तीन बजे के करीब सड़क हलके वाहनों के लिए खेल दी। उन्होंने कहा कि भारी भरकम चट्टानें होने के कारण सड़क शाम पांच बजे बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App