पहली से चलेगा कमल पताका अभियान

By: Nov 25th, 2020 12:21 am

बंगाणा में जिला भाजपा के पांचों मंडलों की बैठक, मिशन रिपीट के लिए जुट जाने का आह्वान

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा-उपमंडल बंगाणा के विश्राम गृह में जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला ऊना भाजपा के पांचों मंडलों की बैठक हुई। जिसमें कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा महामंत्री मुनीश ठाकुर बरनोह, भाजपा कार्यालय प्रमुख राजेंद्र ठाकुर, गगरेट के मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, महामंत्री रमेश हीरा और प्रदीप हरोली के मंडल अध्यक्ष रविंद्र जसवाल, महामंत्री नरेंद्र राणा के अलावा भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। इस जिला भाजपा बैठक में हमीरपुर लोकसभा के भाजपा के संसदीय प्रभारी अक्षय भरमौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला ऊना के भाजपा प्रभारी विनोद ठाकुर ने भी विशेष रूप से शिरकत की। हमीरपुर लोकसभा के संसदीय भाजपा प्रभारी अक्षय भरमौरी ने कहा कि भाजपा ने बिहार में प्रचंड जीत दर्ज की है। इसका श्रेय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार में मिशन रिपीट करके जनता ने दोबारा एनडीए को सत्ता सौंपी है। अब हिमाचल में भी जयराम सरकार के मिशन रिपीट 2022 के लिए कार्यकर्ता जुट जाए। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पहली दिसंबर से 15 दिसंबर तक कमल पताका अभियान शुरू करने जा रही है। इसके चलते भाजपा हर ग्राम केंद्र पर नए भाजपा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी। हर बूथ पर भाजपा पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।

जिला ऊना की पांचों सीटों पर लहराएगा भगवा

जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के मिशन 2022 को कामयाब करके जिला ऊना की पांचों सीटों को जिताकर भाजपा की झोली में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जिला ऊना की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तीन वर्षों के कार्यकाल में सरकार ने विकास को गति प्रदान की है। अब जिला ऊना की जनता भाजपा सरकार के मिशन 2022 को पूरी तरह से कामयाब करने के लिए उत्सुक भी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App