नंगल में शरारती तत्त्वों के हौसले बुलंद; प्रीतनगर में तोड़े दो कारों के शीशे, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

By: निजी संवाददाता— नंगल Nov 24th, 2020 12:05 am

शहर में शरारती तत्वों के हौंसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे है।कुछ दिन पहले नंगल की जी ब्लाक के एक घर में शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फैके जाने के समाचार विभिन्न सामचार पत्रों की सुर्खिया बने थे और अब नंगल के गांव हंबेवाल में भी इसी तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है। अब इन शरारती तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि यह लोग घरों के बाहर खड़ी गाडि़यों पर भी पत्थर बरसाने में गुरेज नहीं कर रहे। चाहे उनकी पत्थरबाजी से किसी का कितना भी नुकसान क्यों न हो जाए। ताजा मामला नंगल-हंबेवाल मुख्य मार्ग पर स्थित प्रीतनगर का है। यहां शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में दो कारों आई-10 व स्विफ्ट कार पर पत्थरों की बरसात कर दोनों कारों के सभी शीशे तोड़ दिए। इसकी शिकायत नंगल पुलिस के पास दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि प्रतिदिन की तरह उसकी दोनों कारों घर के बाहर खड़ी थीं और रात लगभग 11 बजे शीशे टूटने की आवाजें आईं, तो उन्होंने घर के बाहर निकल कर देखा तो दोनों कारों के शीशे टूटे हुए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि बाहर कोई पटाखे चला रहा है। पर जब बाहर जाकर देखा तो दो कारों के शीशे टूटे हुए थे। उधर, जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही शरारती तत्त्व सलाखों के पीछे होंगे।

जिद छोड़ पंजाब के हित में फैसला ले केंद्र         

चंडीगढ़। पंजाब में खेती कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर बने ताजा हालातों को लेकर डा. दलजीत सिंह चीमा ने नूरपुरबेदी में कहा कि वह किसानों के फैसले का स्वागत करते हैं। पंजाब की आवश्यकता के लिए कहीं न कहीं रेल ट्रैक छोड़ना फायदेमंद साबित होगा। पर उन्होंने साथ ही केंद्र सरकार को चेताया किया वह भी बेवजह अपना जिद्दी रवैया छोड़कर किसानों के हक में फैसला करे, ताकि पंजाब का किसान खुशहाल रह सके। उन्होंने कांग्रेस ने हमेशा ही राजनीति का खेल खेला है। पंजाब के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। किसानों की जान पर बनी हुई है। मगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को चुनावों की पड़ी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App