पंजाब में सभी सीटों पर लड़ेगी भाजपा 

By: श्रीआनंदपुर साहिब। Nov 22nd, 2020 12:02 am

कस्बा भनुपली में श्रीआनंदपुर साहिब विधानसभा के हल्का इंचार्ज डा. परमिंदर  शर्मा के निवास पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अवसर पर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त कार्यसमिति सदस्यों गिरजा शंकर द्विवेदी, राकेश शर्मा पिंकी व बलजिंदर पाल सोनी का भी डा. शर्मा द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि भाजपा पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में 2022 में भाजपा सरकार बनाएगी। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में लालपुरा ने कहा कि शीघ्र ही बातचीत के माध्यम से यह मसला हल होगा और बड़ी संख्या में किसान आने वाले समय में भाजपा से जुड़ेंगे। हलका इंचार्ज डा. परमिंदर  शर्मा ने आने वाले नगर काउंसिल चुनाव व 2020 के विधानसभा के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसने के लिए कहा व साथ ही स्थानीय विधायक राणा केपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएसीएल के निजीकरण के साथ-साथ नंगल ट्रक यूनियन की खस्ताहालत होने के पीछे स्थानीय विधायक का हाथ है।

क्षेत्र में अवैध माइनिंग भी राणा केपी सिंह की मिलीभगत के साथ हो रही है व आने वाले समय में हो रहे भ्रष्टाचार की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अठवाल, रोपड़ भाजपा प्रभारी सुशील पिंकी, प्रदेश वर्किंग कमेटी सदस्य बलजिंदर सोनी, राकेश शर्मा पिंकी, भनुपली मंडल अध्यक्ष डा. दिनेश जोशी, नंगल मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, गिरजा शंकर द्विवेदी व रोटरी क्लब के अध्यक्ष गोवर्धन सोनी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोहर लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष डा. जीवन कुमार, मंडल अध्यक्ष कवर पोसवाल व सतवीर राणा, ईश्वर चंद्र सरदाना, पवन जगोता, भूपेंद्र नाथ दीवान, चंद्र कुमार बजाज, राकेश मड़कन, अजय मेहंदीली, रणजीत लक्की, रामकुमार सूरेवाल, जुगल किशोर सोनी, अमनदीप, राजीव कुमार हैप्पी, डाक्टर कृष्ण अवतार कालिया, जीवन कालिया, रामस्वरूप नड्डा व रविंद्र दरौली आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App