संविधान से ही नए भारत के निर्माण की बुनियाद

By: स्टाफ रिपोर्टर — शिमला Nov 27th, 2020 12:01 am

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी है। 26 नवंबर भारतीय इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण घटना है। भारत का संविधान वह ताकत है, जो इस देश को एक और अखंड रखने के साथ एक नए भारत के निर्माण की बुनियाद भी तैयार करता है। विविधताओं से भरे भारत को जोड़ने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समेत देश के संविधान निर्माताओं की जो भूमिका रही है, उसे यह देश कभी नहीं भूलेगा।

 हम सभी अपने कर्त्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अंतिम शब्द हैं कि हम दृढ़संकल्प होकर, इस संविधान को आत्मार्पित करते हैं। भाजपा 27 से छह दिसंबर तक संविधान दिवस को लेकर बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन भी करने जा रही है, जिसमें कार्यकर्ताओं को संविधान के विशेषज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भी भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App