32 साल बाद सरताज सिंह सेवानिवृत्त

By: Nov 29th, 2020 12:22 am

नगर पंचायत चुवाड़ी कार्यालय स्टाफ  की ओर से दी विदाई पार्टी, चंबयाली थाल देकर किया सम्मानित

स्टाफ रिपोर्टर-चुवाड़ी-तहसील चुवाड़ी एवं नगर पंचायत के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी सरताज सिंह पठानिया शनिवार को 32 वर्ष के सेवाकाल उपरांत रिटायर हो गए। सरताज सिंह पठानिया की रिटायरमेंट पर नगर पंचायत चुवाड़ी कार्यालय स्टाफ  की ओर से परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान नगर पंचायत चुवाड़ी के कार्यालय स्टाफ  ने सरताज सिंह पठानिया को शाल व टोपी पहनाकर और चंबयाली थाल देकर सम्मानित किया। सरताज सिंह पठानिया ने करीब बीस वर्ष तक तहसीलदार पद पर कार्य किया। पिछले डेढ़ वर्ष से वह चुवाड़ी में तहसीलदार पद के अलावा नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए थे। नगर पंचायत के स्टाफ  ने सरताज सिंह पठानिया की सरकारी सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर पंचायत चुवाड़ी के अध्यक्ष विकास वर्मा, उपाध्यक्ष सुदेश धीमान, सेनेटरी इंस्पेक्टर दिनेश शांडिल्य, स्टाफ  मेंबर हर्ष महाजन, बबिता, एकता और विभिन्न वार्डो के मेंबर मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App