स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टॉप साइंटिस्ट की लिस्ट में हिमाचली

By: दिव्य हिमाचल टीम  टीहरा/अवाहदेवी/धर्मशाला Nov 29th, 2020 12:06 am

हाल ही में संयुक्त राज्य अमरीका की विख्यात स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई विश्व के सर्वोच्च दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के प्रेजिडेंट प्रोफेसर दीपक पठानिया अपनी जगह बनाने में सफ ल रहे हैं। दीपक पठानिया ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा विश्व भर के सर्वश्रेष्ठ 80 वैज्ञानिकों की सूची बनाई गई है। उनके अलावा देश के अन्य वैज्ञानिकों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। प्रोफेसर दीपक पठानिया ने रसायन विज्ञान में अपने शोध कार्य की गुणवत्ता के आधार पर सूची में जगह बनाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हिमाचल प्रदेश की जिला मंडी की उप तहसील टीहरा के एक छोटे से गांव कोट से संबंध रखने वाले यह युवा वैज्ञानिक जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं तथा हाल ही में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में प्रतिनियुक्ति के आधार पर कार्यरत हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से घर गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। देश भर के कई विश्वविद्यालयों में बोर्ड ऑफ  स्टडीज तथा विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष व सदस्य हैं। गत सालों में जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के डीन व शिक्षक संघ के प्रधान भी रहे हैं। पॉलीमर बेस्ट कंपोजिट्स नैनो कंपोजिट्स मेटल सेंसर्स पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध कार्य में उत्कृष्टता की वजह कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के वॉइस प्रेजिडेंट डा. राजेश शर्मा व डा. भीम सिंह राठौर, सचिव सुनील कुमार व डा. महेंद्र ठाकुर पूर्व सचिव डा. सीताराम व संस्थापक सदस्य डाक्टर जगदीप वर्मा ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह एसोसिएशन ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण समय है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में व परिजनों में खुशी की लहर है। वहीं कोट पंचायत प्रधान यशपाल पठानिया व क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अब तक 160 से अधिक शोध

प्रोफेसर दीपक पठानिया के अब तक 160 से अधिक शोध कार्य विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं तथा 21 अध्याय अलग-अलग किताबों में लिख चुके हैं। वह साथ ही 14 पुस्तकों के लेखक भी हैं। वह 17 पीएचडी, 14 एमफि ल, 42 एमएससी छात्र-छात्राओं को उनके शोध कार्य तथा शोध प्रोजेक्ट में गाइड करने के साथ साथ लगभग 150 सम्मेलनों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।

यह उनके कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि शोध क्षेत्र के मानक माने जाने वाले एच इंडक्स में उनका स्कोर 44 तथा आई 10 इंडेक्स में इनका सकोर 87 है। अब तक 11 पेटेंटस फाइल कर चुके प्रोफेसर दीपक पठानिया कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिकाओं के समीक्षक व सदस्य हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App