स्टार इंडिया ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रसारण अधिकार हासिल किये

By: एजेंसियां —मुंबई Nov 25th, 2020 6:18 pm

मुंबई– स्टार इंडिया ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रसारण अधिकार 2024 तक के लिए हासिल कर लिए हैं और इसकी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 27 नवम्बर से होने वाली सीरीज से हो जायेगी।

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला 27 नवम्बर को केपटाउन में खेला जाएगा। इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका दौरा पहली गैर भारतीय द्विपक्षीय सीरीज होगी जिसका प्रसारण अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी किया जाएगा। स्टार इंडिया ने ये प्रसारण अधिकार एशिया, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए हासिल किये हैं। इन अधिकारों में इस अवधि के दौरान भारत के दक्षिण अफ्रीका के सभी दौरे शामिल रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका को इस अवधि के दौरान 59 घरेलू मैच खेलने हैं जिसमें भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज शामिल हैं। भारतीय टीम को इस अवधि के दौरान तीन बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है और दोनों देशों के बीच सभी फॉर्मेट में इस दौरान 20 मैच खेले जाने हैं। इस अवधि में भारत का पहला दौरा 2021-22 में होगा जिसमें तीन टेस्ट और तीन टी-20 खेले जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App