पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला जारी

By: निजी संवाददाता— चंडीगढ़ Nov 23rd, 2020 12:02 am

पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद किसान पराली जला रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम कुछ नहीं कर सकते। हम असहाय हैं। सरकार हमारी मजबूरी नहीं समझती। हमारे पास पराली जलाने के सिवाय कोई चारा नहीं है।  पराली को आग लगाने वाले किसानों की शिकायत करना पंचायत की जिम्मेदारी होती है। सियासी दखल के चलते कोई भी पंचायत पुलिस और सिविल प्रशासन को शिकायत नहीं करती। पंजाब सरकार का दावा है कि इस बार प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में कमी है।

पंजाब की मुख्य सचिव के मुताबिक राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में पांच प्रतिशत से भी ज्यादा की कमी आई है। उन्होंने अधिकारियों से इस दर में और कमी लाने के निर्देश दिए हैं। कुछ दिन पहले पंजाब में पराली जलाने के दौरान कई हादसे हुए हैं, पर फिर भी किसान पराली जलाने से परहेज नहीं करते हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार किसानों को आगाह किया जाता है, फिर भी किसान पराली जला रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर वे पराली जलाएं पहीं तो इसका क्या करें। प्रशासन ने पराली न जलाने पर कई तरह की बंदिशे लगा रखी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App