राजगढ़ में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले

By: Nov 29th, 2020 12:20 am

राजगढ़। राजगढ़ में कोरोना की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और शुक्रवार को भी एक साथ तीन मामले सामने आए। शुक्रवार को 30 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए,जिनमें से 27 नेगेटिव व तीन लोग पॉजिटिव निकले। तीन पॉजिटिव मामलों में शमोगा छोगटाली गांव की 60 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए।

साथ ही चाड़ना नौहराधार की एक 31 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव निकली है। इससे पहले इसी सप्ताह गुरुवार को गांव बराड़ की 65 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय युवक और इससे पहले छह लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। यही नहीं राजगढ़ क्षेत्र में पिछले सप्ताह भी एक दर्जन के लगभग पॉजिटिव मामले सामने आए थे और पिछले 15 दिन में अभी तक सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से लोगों में भय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App