ठंड के साए में ऊना लोग में घरों में कैद

 ऊना-जिला ऊना में बुधवार को हुई हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई है। ठंड के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए है। बुधवार को पूरा दिन सूर्य देव नदारद रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव व हीटरों का सहारा लिया। बुधवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस  तथा न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गत दिवस मंगलवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम खराब रहेगा। खराब मौसम के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावनाएं है। आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा। रात को पड़ रहे कोहरे ने भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। वहीं धुंध के चलते वाहन चलकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिला मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में आगामी दिनों में मौसम खराब रहेगा। जिला में बारिश होने की भी संभावना है।