एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने दिए टिप्स

कार्यालय संवाददाता-नादौन
भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष राजकुमार सोंधी ने शहरी कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद समस्त पदाधिकारी एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिलने पहुंचे। वहीं, अग्निहोत्री ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकत्र्ताओं को पार्टी के साथ जोडऩे का आह्वान किया। सौंधी ने बताया कि उनकी टीम में छह उपाध्यक्ष, तीन सचिव, आठ विशेष आमंत्रित सदस्य एवं 23 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। नई टीम में रविंद्र कौशल, रवि कपिल, अनिल सोनी, मनोज कुमार, योगराज मेहरा तथा मनोरंजन गुलाटी को उपाध्यक्ष, यशपाल धीमान को महासचिव, हरीश अवस्थी, हंसराज तथा राजीव गोल्डी को सचिव, अर्पित सेठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

तरसेम कपिल, अरविंद सेठी, अमीचंद, विजय कपिल, तरुण कपिल, सतीश पुरी, श्याम सोनी व ओपी सोंधी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा संजय कपिल, रितेश कपिल, रजत आनंद, ऋषभ सोंधी, राघव संग्राय, देवेंद्र, बृजमोहन सोनी, अनिल गुलेरिया, यशपाल डोगरा, आशु मेहरा, संजय शर्मा, बंटी, विश्वबंदू सेठी, राकेश सोनी, योगराज, राजेंद्र पटियाल, अनिल चौधरी, रामस्वरूप, अजय पुरोहित, अतुल जैन, रविकांत अवस्थी, दिनेश मेहरा, शौकत अली तथा मोहनलाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।