दुनियाभर में 7.28 करोड़ लोग संक्रमित, कहां तक पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा, जानें यहां

By: एजेंसियां — वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली Dec 15th, 2020 12:27 pm

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली
कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक 7.28 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.28 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 16 लाख 20 हजार 490 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमरीका में अब तक 1.65 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि लाख 477 हो गई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 99,06 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं 94.22 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.39 लाख रह गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,43,709 हो गई है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 69.27 लाख से ज्यादा हो गई है और करीब 1.82 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 26.56 लाख से ज्यादा हो गई है, 46,846 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 24.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 58,391 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में करीब 18.75 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 64,500 लोगों की मौत हुई है, वहीं तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 18.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,646 लागों की मौत हुई है। इटली में अब तक 18.55 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 65,011 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 17.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,013 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.03 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 41,041 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 14.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,195 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 13.57 लाख लोग आ चुके हैं तथा 22,634 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक करीब 12.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.14 लाख से ज्यादा लोगों की लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 11.40 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 22,960 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 11.16 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,447 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 9.85 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 36,544 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में 9.25 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हुए, जबकि 15,792 लोगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका में 8.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,451 लोग काल के गाल में समा गए हैं। नीदरलैंड में कोरोना से 6.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,168 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 6.23 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 18,956 तक पहुंच गया है। बेल्जियम में कोरोना से 6.09 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,054 लोगों की मौत हो चुकी है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 5.81 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,609 लोगों की मौत हुई है। ईराक में संक्रमितों की संख्या करीब 5.76 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,603 तक पहुंच गया है, वहीं चिल्ली में कोविड-19 से अब तक करीब 5.74 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,931 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 5.59 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 13,494 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.92 लाख से ज्यादा हो गई है और 7089 लोगों की मौत हो चुकी है।

कनाडा में कोरोना से अब तक करीब 4.73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 13,570 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8757 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8905 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.01 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6659 लोगों की जान जा चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App