कर्नाटक के मंगलुरु तट से दूर समुद्र में मछली पकडऩे वाली नाव डूबी, छह मछुआरे लापता

मंगलुरु — कर्नाटक के मंगलुरु तट से दूर समुद्र में मछली पकडऩे वाली एक नाव के डूबने से छह मछुआरे लापता हो गए हैं। तटरक्षक सूत्रों के अनुसार मछुआरे सोमवार को सुरक्षा नाव में सवार होकर मछली पकडऩे के लिए समुद्र में उतरे थे और यह घटना उनकी वापसी के दौरान घटी। घटना के वक्त नाव पर कुल 22 मछुआरे सवार थे, जिनमें से 16 मछुआरों को बचा लिया गया है। तटरक्षक बल के जवान लापता मछुआरों को ढूंढने के लिए खोज और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।