मेरी पत्नी युवा दिलों की धड़कन!

By: मुकेश कुमार — सोलन Dec 21st, 2020 12:01 am

चुनावों की हलचल के बीच सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियों की भरमार

पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय निकायों के चुनावों की आहट होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियां व प्रचार सामग्री अपलोड हो रही है। सोलन मीडिया को प्लेटफार्म बनाकर लोग नित नए स्टेटस अपडेट कर रहे हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी सोशल मीडिया का सहारा लेकर जहां सकारात्मक सोच से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, वहीं फेसबुक व व्हॉट्सऐप पर कुछ लोगों की शेयर की गई उपहासजनक जानकारी ने  इन चुनावों की रोचकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियों को लेकर लोगों में भी मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 कुछ इसे आज के युग के अनुसार सही मान रहे हैं, तो एक बुद्धिजिवी वर्ग ऐसा भी है, जो इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का साधन मान रहे हैं। बहरहाल लोगों का इन टिप्पणियों को देखने का नजरिया कैसा भी हो, लेकिन इतना तो सच है कि इन दिनों इस तरह की टिप्पणियों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

कई ठोंक रहे दावेदारी कई ले रहे मजे

ऐसी टिप्पणियों पर लोग कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कसौली निवासी आत्मा राम ने इन टिप्पणियों को सही करार देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार सभी को है। इन टिप्पणियों को व्यंग्य शैली में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन हमें इसके पीछे छीपे सामाजिक संदेश को भी गहराई से देखना चाहिए।

मर्यादित भाषा का इस्तेमाल हो

सोलन के 75 वर्षीय मोहन लाल का कहना कि आज का युग सोशल मीडिया का है, लेकिन इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल अशोभनीय टिप्पणियों के लिए नहीं होना चाहिए। यदि किसी को प्रचार करना भी है, तो उसके लिए मर्यादित भाषा का ही इस्तेमाल होना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App