रामशहर में मेकेनिक की दुकान राख, लाखों का नुकसान

By: निजी संवाददाता-रामशहर Dec 17th, 2020 12:30 am

रामशहर के समीप नानक चौक पर एक मेकेनिक की दुकान जल कर राख हो गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना मंगलवार सायं साढ़े छह बजे की है। मेकेनिक शेर सिंह दुकान के बाहर गाड़ी ठीक कर रहा था कि अचानक दुकान में आग लग गई। उसने शौर मचाया। शोर सुन कर साथ के लोग इकठ्ठे हो गए। साथ लगती बावड़ी से पानी डाल कर लोगों ने आग बुझाई।

लेकिन उसका लाखों का सामान जल गया। इस दौरान मेकेनिक भी झुलस गया। जिसे साथ लगते निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार बिमला वर्मा मौके पर पहुंची और उसे दस हजार फौरी राहत राशि प्रदान की। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भी पीडि़त मेकेनिक को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने की बात कही। फायर ब्रिगेड की गाडि़यां आग बुझने के बाद नहुंची।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App