विश्व में 4.32 करोड़ संक्रमित लोग स्वस्थ, कोरोना की चपेट मेें कितने आए, जानें इस खबर में

By: एजेंसियां — वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली Dec 21st, 2020 12:14 pm

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली
दुनियाभर में 4.32 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) से स्वस्थ हो चुके है, जबकि 16.92 लाख ज्यादा काल का ग्रास बन चुके हैं। अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7,67,94,181 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 16 लाख 92 हजार 722 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमरीका में अब तक 1.78 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 3,17,677 लोगों की मौत हुई है। संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 1,00,55,560 हो गई है, जबकि 96.06 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3,03,639 लाख रह गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई है।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 72.38 लाख से ज्यादा हो गई है और 64.08 से अधिक ठीक हो गए है, जबकि इससे महामारी 1,86,764 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 28.21 लाख से ज्यादा हो गई है और 22.53 से अधिक स्वस्थ हो चुके है, जबकि 50,242 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 25.30 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 1,89,638 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 60,665 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.59 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,392 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,957 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्जरलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.04 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 6,662 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजरायल में इस महामारी से 3.742 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,099 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.67 लाख लोग प्रभावित हैं, जबकि 6122 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,948, बोलीविया में 9036, मिस्र में 7098, चीन में 4764 और ग्वाटेमाला में 4656 लोगों की मौत हो चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App