युवा प्रत्याशियों को आगे लाने का प्रयास

By: निजी संवाददाता — सरकाघाट Dec 3rd, 2020 12:02 am

मंडी सरकाघाट से युवा नेता यदोपति ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र एवं जिला में खुशी की लहर है। यदोपति ने अपनी इस नियुक्ति पर हाइकमान और उच्च पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस विचारधारा के युवा प्रत्याशियों को आगे लाने में कार्य करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। युवा कार्यकार्ताओं के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। बता दें कि यदोपति को 15 साल से पार्टी में काम कर रहे हैं।

वह 2005 में छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े थे। इसके बाद 2006-07 में वह एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष बने। 2006 में छात्र संघ चुनाव को जीतकर यह उपाध्यक्ष बने। 2008-9 में यह एनएसयूआई प्रदेश महासचिव बने। 2009-11 में यह एनएसयूआई हिमाचल के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। 2018-20 तक इन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर काम किया।

नए युवा अध्यक्षों को राठौर ने दी बधाई

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष निगम भंडारी व कार्यवाहक अध्यक्ष यदुपति ठाकुर को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री राठौर ने उम्मीद जताई है कि युवा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से प्रयास करेगी और संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ेंगी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App