परेड में 15 टुकडि़यों ने दी सलामी

By: Jan 26th, 2021 12:23 am

शिमला में हर्षोल्लास से मनाया गया हिमाचल दिवस, गोल्डन जुबली पर किया डाक टिकट जारी

कार्यालय संवाददाता-शिमला

प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस का स्वर्ण जंयती सामारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज पर हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम से हुआ। सामारोह में राज्यपाल बडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण कर परेड़ का निरीक्षण किया। राज्य पुलिस और एनसीसी कैडेट द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा राज्य की स्वर्ण जयंती पर आधारित गीत और वृत्तचित्र दिखाया गया।

इसमें हिमाचल तब को दिखाया गया और विभाग द्वारा प्रकाशित एक कॅफी टेबल बुक- स्वर्णिम हिमाचल का भी विमोचन किया गया। सामारोह में स्वर्ण जयंती पर एक डाक टिकट भी जारी किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और डा. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। सामारोह में राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष की धर्मपत्नी डा. मलिका नड्डा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, राज्य भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य भाजपा प्रभारी अविनाश रॉय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सांसद, विधायक, विभिन्न निगमो व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेंद्र चैहान, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App